*
**** #शाहजहांपुर : नुमाइश में ‘जलपरी शो’ को लेकर महिलाओं में रोष, सम्मान नहीं अपमान का लगाया आरोप *****
#शाहजहांपुर एक तरफ केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम चला रही हैं, वहीं दूसरी ओर शाहजहांपुर के खिरनीबाग रामलीला मैदान में लगी नुमाइश में महिलाओं को को सो पीस बना कर प्रदर्शनी की जा रही है
#नुमाइश में आयोजकों द्वारा मोटी कमाई के उद्देश्य से ‘जलपरी शो’ का आयोजन किया गया है, जिसमें महिलाएं पानी के अंदर कई घंटों तक रहकर लोगों को मनोरंजन करती हैं। बताया जा रहा है कि महिलाएं करीब पांच घंटे तक पानी के भीतर करतब दिखाती हैं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
इस आयोजन को लेकर महिलाओं और सामाजिक संगठनों में काफी रोष व्याप्त है। महिलाओं का कहना है कि यह कार्यक्रम महिला सम्मान नहीं बल्कि उनका अपमान है। उनका आरोप है कि मनोरंजन के नाम पर महिलाओं को प्रदर्शन की वस्तु बनाकर पेश किया जा रहा है, जिससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंच रही है और समाज में गलत संदेश जा रहा है।
#स्थानीय लोगों और महिला संगठनों ने प्रशासन से ऐसे आयोजनों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार जहां महिलाओं को सम्मान देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के आयोजन महिलाओं की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
लोगों ने शो में शामिल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि लंबे समय तक पानी के अंदर रहने से किसी भी तरह की अनहोनी हो सकती है। यदि समय पर ऑक्सीजन या अन्य सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई तो बड़ा #हादसा हो सकता है और महिलाओं की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस तरह के आयोजनों पर कोई कार्रवाई करता है या नहीं।
📸 Rahul Awasthii

