** बकरीद पर अवैध पशुवध रोकने के लिए योगी #सरकार सख्त, स्लॉटर हाउसों की होगी जांच; नियम तोड़ने पर होगी जेल ***

0 India100news

 


***** बकरीद पर अवैध पशुवध रोकने के लिए योगी #सरकार सख्त, स्लॉटर हाउसों की होगी जांच; नियम तोड़ने पर होगी जेल *****


#उत्तर प्रदेश सरकार ने बकरीद पर्व के मद्देनजर अवैध पशुवध रोकने के लिए सभी जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।


लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बकरीद पर्व को देखते हुए अवैध पशुवध रोकने के लिए सभी जिलों में #विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस #अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।


#विशेष सचिव नीरजा सक्सेना की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में संचालित पशुवधशालाओं में अवैध पशुवध रोकने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी #कार्रवाई की जाए। शासनादेश में लिखा है कि अवैध पशुवध रोकने के लिए पहले से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियां गठित हैं।


#नियमों के उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

समिति को सक्रिय करते हुए निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि सभी जिलों में स्लॉटर हाउसों का टीम बनाकर निरीक्षण कराया जाए, ताकि कहीं भी अवैध पशुवध न होने पाए।


#साथ ही नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वैध पशुवधशालाओं में निर्धारित पशुवध क्षमता का #अनुपालन अनिवार्य रूप से कराया जाए।


Dainik Jagran

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.