शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज से चार ऑक्सीजन सिलिंडर चोरी होने का मामला सामने आया है

0 India100news

 


***** बरामद हुए गायब चार ऑक्सीजन सिलिंडर, #ऑपरेटर की सेवाएं खत्म *****


#शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज से चार ऑक्सीजन सिलिंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि जांच में पता चला आउटसोर्सिंग पर रखे गए ऑपरेटर ने बिना अधिकारियों की जानकारी में लाए सिलिंडर किसी को दे दिए थे। इसके बाद आनन-फानन सभी सिलिंडर बरामद करा लिए गए। ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। #राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट से करीब दस दिन पूर्व चार बड़े ऑक्सीजन गैस सिलिंडर अचानक गायब हो गए थे। हाल ही में जब रिफिलिंग के लिए सिलिंडरों की गिनती कराई गई तो चार सिलिंडर कम पाए गए। साथ ही कमेटी गठित कर जांच शुरू कराई गई। सीसीटीवी फुटेज देखे गए और ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए।


#कमेटी की जांच में पता चला कि आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती हुए ऑपरेटर शुभ खन्ना ने बिना नोडल अधिकारी फार्मासिस्ट डॉ. सुभाष कन्नौजिया की अनुमति के निजी लाभ कमाने के लिए रात्रि ड्यूटी के दौरान चार सिलिंडर किसी को दे दिए थे। पूछताछ के दौरान ऑपरेटर ने चुप्पी साध ली, लेकिन एफआईआर की चेतावनी पर पूरी बात कबूल की। इसके बाद ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त करते हुए चारों सिलिंडर वापस मंगवाकर स्टाॅक में रखवाए गए। #आक्सीजन जनरेटर प्लांट में आउटसोर्सिंग के जरिये नियुक्त हुए ऑपरेटर शुभ खन्ना ने नोडल अधिकारी फार्मासिस्ट डॉ. सुभाष कन्नौजिया से बिना अनुमति लिए चार ऑक्सीजन सिलिंडर किसी बाहरी व्यक्ति को दे दिए थे। सिलिंडर बरामद कर लिए गए हैं। #ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। - डॉ. सरोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक


#पहले भी विवादों में रहा राजकीय मेडिकल कॉलेज

राजकीय मेडिकल कॉलेज का विवादों से गहरा नाता रहा। 2024 में पिकअप में ले जाए जा रहे सर्जिकल उपकरणों को पकड़ा गया था। फार्मासिस्ट व अन्य आरोपियों को जेल भेजा गया। चीफ फार्मासिस्ट जमानत पर हैं। मई 2025 में राजकीय मेडिकल कॉलेज में गैस रिसाव होने से पूरा अस्पताल खाली कराना पड़ा था। भगदड़ मच गई थी। बाद में जांच के नाम पर पूरा मामला दबा दिया गया और केवल कबाड़ का ठेका लेने वाले के #खिलाफ कार्रवाई की गई। अन्य लोगों को जांच के नाम पर बचा लिया गया। वहीं, सिलिंडर गायब होने के मामले में भी केवल आउटसोर्सिंग कर्मचारी की भूमिका होना गले नहीं उतर रही है। सीसी कैमरों की जांच में सामने आ सकता है कि सिलिंडर कौन लेकर गया और किसकी मिलीभगत रही।


#Amar Ujala

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.