ट्रैफिक पुलिस को ब्लैकमेल कर उगाही करने वाला गैंग सदस्य जीशान अली गिरफ्तार।

0 India100news

 ट्रैफिक पुलिस को ब्लैकमेल कर उगाही करने वाला गैंग सदस्य जीशान अली गिरफ्तार।


MCOCA के तहत चौथी गिरफ्तारी, फर्जी वीडियो और नकली “नो एंट्री” स्टिकर के जरिए सरकारी कर्मचारियों से वसूली करता था गैंग


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल (ARSC) ने संगठित उगाही गिरोह के एक और सदस्य जीशान अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से गिरफ्तार गैंगस्टर राजकुमार उर्फ राजू मीणा के गिरोह का सक्रिय सदस्य था। पुलिस के मुताबिक यह गैंग ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और अन्य सरकारी अधिकारियों को फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था और उनसे मोटी रकम वसूलता था।



क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज FIR नंबर 354/25 के तहत MCOCA और BNS की विभिन्न धाराओं में यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि गिरोह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को चालान से बचाने के नाम पर छोटी रकम लेने के लिए उकसाता था, फिर चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें विभागीय कार्रवाई, सस्पेंशन और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।


गिरफ्तार आरोपी जीशान अली रोहिणी के बेगमपुर इलाके का रहने वाला है और पेशे से ट्रांसपोर्टर बताया गया है। वह कमर्शियल वाहनों पर अपने फर्जी “मार्का” और “नो एंट्री” स्टिकर लगवाकर उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्रों में एंट्री दिलाने का काम करता था। यदि कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी ऐसे वाहनों का चालान करता, तो आरोपी फर्जी वीडियो दिखाकर उसे डराता-धमकाता और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उगाही करता था।


इस मामले में अब तक राजकुमार उर्फ राजू मीणा, मुकेश उर्फ पकौड़ी, संजय गुप्ता और अब जीशान अली समेत कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।


जांच में यह भी सामने आया कि जीशान अली हरियाणा और दिल्ली में पहले से कई उगाही, ब्लैकमेल, सरकारी कार्य में बाधा और फर्जी स्टिकर रैकेट से जुड़े मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में है और आगे की जांच जारी है।


#DelhiPolice #CrimeBranch #ARSC #MCOCA #ExtortionGang #JeeshanAli #RajkumarMeena #TrafficPolice #FakeStickerRacket #BlackmailGang #DelhiCrime #PoliceAction #BreakingNews #CrimeNews #DelhiUpdates

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us