शाहजहांपुर में दहेज में गाड़ी नहीं मिली तो बहू को जिंदा जलाया

0 India100news

 शाहजहांपुर में दहेज में गाड़ी नहीं मिली तो बहू को जिंदा जलाया 

95% जली बेटी अस्पताल में, ससुर गिरफ्तार 


थाना कोतवाली का मामला है। गीता शुक्ला की बेटी की शादी श्याम मिश्रा से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले - पति, सास, ससुर, ननद सब मिलकर दहेज में चार पहिया गाड़ी मांग रहे थे। मांग पूरी न हुई तो बेटी को मारा-पीटा, और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।` 



 बेटी 95 प्रतिशत जल चुकी है। बरेली के अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। सोचो एक माँ पर क्या बीत रही होगी जिसने 30 अप्रैल को रिपोर्ट लिखाई।` 


 8 मई को थाना कोतवाली पुलिस ने 65 साल के ससुर विनोद मिश्रा को खिरनीबाग गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर 2:05 बजे पकड़ा गया।


#शाहजहाँपुर #दहेज_प्रथा #JusticeForDaughter #UPPolice #CrimeNews`

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us