गोंडा जिले में मोबाइल चोरी और झपट्टामारी की घटनाओं पर पुलिस ने कार्रवाई की है

0 India100news

 


गोंडा जिले में मोबाइल चोरी और झपट्टामारी की घटनाओं पर पुलिस ने कार्रवाई की है। देहात कोतवाली पुलिस ने झपट्टामारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भी मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को पकड़ा है।


देहात कोतवाली पुलिस ने अल्लारक्खा और दादू नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक चोरी का मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने बादशाह उर्फ अयान के साथ मिलकर 6 मई को पल्सर मोटरसाइकिल से झपट्टामारी की घटना को अंजाम दिया था।


गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया


दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरी ओर, गोंडा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों के मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नफीस और मोहम्मद तोहिद के रूप में हुई है। इनके कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 65,000 रुपये बताई जा रही है।


आरपीएफ ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गोंडा रेलवे न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिन पर आगे की जांच की जा रही है।


गोंडा देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने उनके थाना क्षेत्र में एक झपट्टामारी की घटना को अंजाम दिया था और पिछले दो दिनों से फरार चल रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.