--बिजली विभाग का जादू,तेरह घंटों लगभग नौ गुना बढ़ा बिजली का बिल***
खुटार शाहजहांपुर। पैसे को दोगुना चार गुना करने बाली बीमा कंपनियां तो जमा पैसों को दो चार गुना करने में वर्षों का समय लगाती हैं लेकिन बिजली विभाग अपने बकाया बिल को इस समय महज कुछ ही घंटों में करीब नौ गुना तक बढ़ा देता है जब कोई जानकार व्यक्ति शिकायत करता है तो टेक्निकल इशु बताकर सुधरवाने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन जो उपभोक्ता इस तकनीकी खराबी को नहीं जान पाते होंगे वह ठगे भी जा रहे होंगे।पहले से ही बिजली विभाग पर बिल बढ़ाकर देने के आरोप लगते रहे हैं लेकिन स्मार्ट मीटर की बजह से और भी उपभोक्ताओं के सामने दिक्कतें बढ़ी हैं।
नगर खुटार के मोहल्ला नारायनपुर निवासी सुरेश कुमार श्रीवास्तव के घर पर स्मार्ट मीटर लगा हुआ है रात करीब ग्यारह बजे उन्हें मैसेज मिला कि आपका बिल करीब 275 रूपए बाकी है जमा कराएं अन्यथा तीन दिनों में कनेक्शन काट दिया जायेगा दूसरे दिन उन्होंने जब बिल जमा कराना चाहा तो पता चला कि बिल 275 से बढ़कर 1964 रूपए हो गया है बिजली के यूनिट जस के तस बने हुए हैं वह आश्चर्य चकित रह गए कि कुछ ही घंटों में बिल करीब नौ गुना बढ़ चुका है उन्होंने बिल बढ़े होने की शिकायत दर्ज कराई तो विभागीय अधिकारियों से सुधार कराने काअस्वासन मिला है।
उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता कम पढ़े हैं उनके धन के साथ विभाग द्वारा हो न हो अवस्य गड़बड़ी की जा रही होगी।
DM Shahjahanpur MYogiAdityanath News

