बस्ती में ट्रैफिक व्यवस्था पर सख्त हुए सीओ ट्रैफिक प्रदीप त्रिपाठी, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप
जनपद बस्ती में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप त्रिपाठी इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं
उनकी तेज मॉनिटरिंग और सख्त कार्यशैली का असर अब सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है
शराब पीकर वाहन चलाने वालों से लेकर बिना हेलमेट, तीन सवारी, काली फिल्म और सीट बेल्ट नियमों की अनदेखी करने वालों पर यातायात पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है
सीओ ट्रैफिक प्रदीप त्रिपाठी की रणनीति और लगातार फील्ड में सक्रियता के चलते नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में 112 वाहनों का चालान कर 1 लाख 36 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि 2 वाहनों से काली फिल्म भी उतरवाई ग
बताया जा रहा है कि सीओ ट्रैफिक प्रदीप त्रिपाठी की सख्ती के बाद अब लोग यातायात नियमों को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क नजर आने लगे हैं
सड़क सुरक्षा को लेकर उनकी सक्रिय कार्यशैली की चर्चा आम लोगों के बीच भी तेजी से हो रही है

