स्ती से बड़ी खबर। 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में धराया, बस्ती पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में दहशत

0 India100news

 


बस्ती से बड़ी खबर।25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में धराया, बस्ती पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में दहशत।


जनपद बस्ती में कप्तानगंज पुलिस ने एक बार फिर अपनी तेजतर्रार कार्यशैली का ऐसा नमूना पेश किया है, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। 


निर्मम हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने की सनसनीखेज वारदात में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश शिवा विश्वकर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। 


जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और बाइक बरामद हुई है।


इस पूरे ऑपरेशन में बस्ती पुलिस की रणनीति, सटीक प्लानिंग और तेज कार्रवाई ने अपराधियों की कमर तोड़ दी। 


एसपी डॉ. यशवीर सिंह के सख्त निर्देशों पर एएसपी श्यामकांत के पर्यवेक्षण में और सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के नेतृत्व में कप्तानगंज पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि आखिरकार इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।


पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह की हो रही है, जिनकी पैनी निगरानी, सख्त मॉनिटरिंग और लगातार फील्ड में सक्रिय मौजूदगी ने इस हाईप्रोफाइल केस के खुलासे को नई रफ्तार दी। 


अपराधियों के हर कदम पर नजर रखते हुए उन्होंने पुलिस टीम को जिस तरह लीड किया, उससे अपराधियों के हौसले पस्त हो गए। जिले में यह संदेश साफ चला गया कि अब अपराध करके बच निकलना आसान नहीं।


बताया जा रहा है कि त्रिनेत्र अभियान के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सीडीआर विश्लेषण की मदद से पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को बेहद तेजी से सुलझाया। 


इससे पहले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आला कत्ल, खून से सने कपड़े और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए जा चुके थे। तीसरे इनामी आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।


थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव और उनकी टीम ने जिस मुस्तैदी और बहादुरी से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई ने अपराधियों के बीच खौफ और आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.