जनपद #इटावा के ब्लॉक महेवा अध्यक्ष #राकेश_बाबू ने पंचायत सहायक साथियों के साथ पंचायत भवन पर सामान्यतः उपलब्ध रहने वाले अभिलेख—

0 India100news

 


जनपद #इटावा के ब्लॉक महेवा अध्यक्ष #राकेश_बाबू ने पंचायत सहायक साथियों के साथ पंचायत भवन पर सामान्यतः उपलब्ध रहने वाले अभिलेख—जैसे कार्यवाही रजिस्टर, योजना रजिस्टर, कार्य विवरण, मनरेगा संबंधी अभिलेख, पुराने प्रस्तावों की फाइलें, प्रकाशित टेंडर से जुड़े कागजात, जन्म-मृत्यु परिवार रजिस्टर आदि उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया।

       पंचायत सहायकों का कहना है कि पंचायत भवन सार्वजनिक अभिलेखों का केंद्र होता है, जहां इन दस्तावेजों का सुरक्षित और सुव्यवस्थित रखा जाना आवश्यक है, ताकि आमजन को जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई न हो। अभिलेखों के अभाव में पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी प्रश्न उठ रहे हैं।


प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पंचायत का कार्यकाल समाप्ति की ओर है और पंचायत चुनाव नजदीक हैं। ऐसे समय में सभी अभिलेखों का सुव्यवस्थित होना और पंचायत भवन पर उपलब्ध रहना अत्यंत आवश्यक माना गया है।


पंचायत सहायकों ने बीडीओ श्री त्रिपाठी से मांग की है कि आवश्यक अभिलेखों को यथाशीघ्र पंचायत भवन पर उपलब्ध कराया जाए और भविष्य में इनके रखरखाव की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रशासनिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें।


इस अवसर पर पहलाद, अतुल, सत्यम, विकास, बालकृष्ण, दीपू, मुकेश, सौरभ, सुनील, अलका, दीपमाला, वर्तिका, नीति, शालिनी, स्नेहलता, मानसी, आकांक्षा आदि लगभग छः दर्जन पंचायत सहायक उपस्थित रहे।


MYogiAdityanath 

Chief Minister Office Uttar Pradesh 

DM Etawah 

#everyone #everyonehighlights #everyoneactive #everyonefollowers

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us