#बहादुरगंज में अतिक्रमण नहीं हटाने पर नोटिस व जुर्माने के निर्देश.....!!
#शाहजहाँपुर शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी एवं एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के साथ शनिवार को नगर क्षेत्र में बढ़ रही जाम की समस्या तथा व्याप्त अतिक्रमण की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया,#निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं मार्गों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.....!!
#निरीक्षण_के_दौरान_जिलाधिकारी ने कचहरी चौराहा, जीआईसी तिराहा,खिरनी बाग,जेल रोड,बहादुरगंज मार्केट,लकड़ी मंडी,निशात रोड,शहीद पार्क, लाल इमली चौराहा,इमली रोड,रेलवे फटकिया तथा बस अड्डे के आसपास व्याप्त अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था का निरीक्षण किया,#उन्होंने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित कर आवागमन को सुचारु बनाए जाने के निर्देश दिए,#जिलाधिकारी ने खिरनी बाग रामलीला मैदान एवं जिला कारागार के समीप स्थित गली को व्यवस्थित मार्ग के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए,#इसके साथ ही जेल के पीछे पार्किंग व्यवस्था विकसित करने तथा बहादुरगंज मार्केट में अतिक्रमण हटाकर एकल मार्ग व्यवस्था लागू करने के निर्देश नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को दिए,#डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में व्याप्त अतिक्रमण को लेकर पहले व्यापक स्तर पर मुनादी एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जाए,ताकि लोग स्वयं अतिक्रमण हटाएं,#इसके बावजूद यदि अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाए,#निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लकड़ी मंडी क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए,जिससे मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो,#उन्होंने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं नागरिकों को जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाएगा....!!
DM Shahjahanpur Dharmendra Pratap Singh Nagar Nigam Shahjahanpur Nagar Ayukt Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस

