थाना रोजा इंस्पेक्टर का सख्त निर्देश कोई आम व्यक्ति संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ नहीं कर सकता

0 India100news

 



थाना रोजा इंस्पेक्टर का सख्त निर्देश कोई आम व्यक्ति संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ नहीं कर सकता 


शाहजहांपुर जनपद के थाना रोजा में सेहरामऊ दक्षिणी थाना से नए नवेले इंस्पेक्टर साहब आए हैं उनका नाम है उमेश मिश्रा 

क्षेत्र के आम लोगों को उन्होंने हिदायत दे दी है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की आम व्यक्ति पुलिस को सूचना नहीं दे सकता यह हम नहीं कह रहे इसकी रिकॉर्डिंग भी किसी आम व्यक्ति ने पुलिस इंस्पेक्टर से बात करते हुए की है जिसमें इंस्पेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि आप किसी संदिग्ध विभक्ति से पूछताछ नहीं कर सकते यह पूरा मामला थाना रोजा क्षेत्र के हथोड़ा पुलिस चौकी के पास का है , जहां एक आम व्यक्ति सवारी के इंतजार में खड़ा था इसी बीच एक उत्तर प्रदेश सरकार लिखी हुई गाड़ी आई जिसके गाड़ी नंबर आगे और पीछे मिट्टी से छिपे हुए थे जिसमें तीन से चार लोग बैठे थे वहां खड़े कई लोगों ने जब मिट्टी से छिपे हुए नंबर देखें तो चर्चा शुरू हुई कि यह सफेद कलर की नई गाड़ी इसके आखिर नंबर क्यों छिपे हुए हैं इसमें उत्तर प्रदेश सरकार भी लिखा है इसी बीच एक जिम्मेदार व्यक्ति की एंट्री होती है और वह जैसे ही रूकता है उसकी गाड़ी में परिचय लिखा देखकर वह गाड़ी भाग खड़ी होती है इस बीच लोग गाड़ी को रोक लेते हैं और पूछते हैं आखिर आपकी गाड़ी में आगे पीछे मिट्टी से नंबर क्यों छुपे हैं और आपकी गाड़ी में तो उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है लेकिन गाड़ी पर सवार लोग उस व्यक्ति की नहीं सुनते हैं और गाड़ी लेकर भाग जाते हैं इस दौरान थाना रोजा इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र बोस (हथोड़ा चौराहा) चौकी पर बैठे थे किसी आम व्यक्ति ने फोन पर उनको इस बात की सूचना दी घटना भी 20 कदम दूर की थी इस मामले का संज्ञान लेने के बजाय इंस्पेक्टर साहब ने आम व्यक्ति को कानून पढ़ा दिया बोले कोई भी आम व्यक्ति संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ नहीं कर सकता आपको उन्हें टच नहीं करना चाहिए था 


अब सवाल उठता है उत्तर प्रदेश की पुलिस बार-बार लोगों को सचेत करती है जागरूक करती है कि कहीं भी आपको कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें खासकर यह भी बताया जाता है कि अपने संबंधित थाने को सूचना दें तो क्या यह सिर्फ दिखावा है या थाना रोजा इंस्पेक्टर का अपना कोई निजी निर्देश है इसका तो शाहजहांपुर जनपद के ईमानदार पुलिस अधीक्षक ही जवाब दे सकते हैं फिलहाल आपको रिकॉर्डिंग सहित खबर कल दिखाएंगे 

@हाइलाइट Raju Bharti अभिषेक कश्यप खबर शाहजहांपुर पत्रकार नरेन्द्र राणा शाहजहांपुर शाहजहाँपुर पुलिस


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.