पुत्तूलाल चौराहे से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
शाहजहाँपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस को वाहन चोरी के मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक यूपी-27 बीएम-1853 बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार वादी अभिषेक यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि पुत्तूलाल चौराहे से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भैय्यालाल को एक मैरिज लॉन के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
