तिलहर में अवैध खनन: पुलिस ने ट्रॉली पकड़कर छोड़ी, कार्रवाई नहीं कबीरचक-बाबूपुर में रातभर मिट्टी-बालू का खेल, ग्रामीण बोले- माफियाओं पर किसका हाथ

0 India100news

 तिलहर में अवैध खनन: पुलिस ने ट्रॉली पकड़कर छोड़ी, कार्रवाई नहीं कबीरचक-बाबूपुर में रातभर मिट्टी-बालू का खेल, ग्रामीण बोले- माफियाओं पर किसका हाथ  

==================================

तिलहर, शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में अवैध खनन का मामला और तूल पकड़ गया है। कबीरचक बाबूपुर गांव के आसपास रात के अंधेरे में मशीनों से मिट्टी व बालू का अवैध खनन होने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चौडेरा निवासी वेद प्रकाश मौर्य द्वारा कथित तौर पर अवैध खनन का नेटवर्क चलाया जा रहा है। 

==================================

ग्रामीणों का आरोप : ट्रॉली पकड़ी, पर न सीज़ हुई न गिरफ्तारी स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और अवैध खनन में लगी ट्रॉली भी पकड़ी। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने न तो ट्रॉली सीज़ की और न ही मौके पर किसी की गिरफ्तारी की। आरोप है कि कथित खनन माफियाओं को मौके से ही छोड़ दिया गया। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि आखिर खनन माफियाओं पर किसका संरक्षण है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सड़कें टूटीं, रातभर शोर से परेशान लोग ग्रामीणों ने बताया कि रातभर भारी मशीनरी, ट्रैक्टर-ट्रॉली चलने से गांव की सड़कें टूट रही हैं। वाहनों की आवाजाही से नींद और सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। 

==================================

विधायक का नाम लेकर दबाव का आरोप

लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक की छवि ईमानदार है, लेकिन आरोप है कि कथित खनन से जुड़े लोग उनका नाम लेकर प्रभाव दिखाने और दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम के आदेश के बाद भी जारी है खनन

ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं, इसके बावजूद तिलहर के कबीरचक-बाबूपुर क्षेत्र में खनन गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। 

==================================

पुलिस-प्रशासन का पक्ष

इस संबंध में आरोपों को लेकर वेद प्रकाश मौर्य का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रॉली पकड़ने के आरोप पर संबंधित थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। तहसील व खनन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल ग्रामीण पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना होगा कि ‘ट्रॉली पकड़कर छोड़ने’ के आरोप पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

DM Shahjahanpur Akhilesh Yadav Shahjahanpur Shamachar Madan Patrakar Yogi Adityanath Fans club Yogi Adityanath Office Ram Singh Kushwaha UP Police शाहजहाँपुर पुलिस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.