दूसरे जिले के किसानों को खाद देने पर #दुकान सील

0 India100news


 ***** दूसरे जिले के किसानों को खाद देने पर #दुकान सील *****


रोजा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने दूसरे #जिले के किसानों को खाद दिए जाने की सूचना मिलने पर शनिवार को यहां के कई उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की। बाद में इसी आरोप में मंडी गेट के सामने खाद की एक दुकान सील कर दी।


जांच करने निकले #अधिकारियों को पहले एक ई-रिक्शा पर पांच बोरी खाद लखीमपुर खीरी ले जाते हुए पकड़़ी। जांच करने पर किसानों के आधार कार्ड शाहजहांपुर के निकले। इस पर अधिकारियों ने खाद समेत ई-रिक्शा काे छोड़ दिया। बाद में टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 70 बोरी खाद #लखीमपुर खीरी ले जाते पकड़ी। पूछताछ करने पर पता चला कि #रोजा मंडी के गेट पर एक दुकान से यूरिया खरीदी गई है। इस पर जांच टीम ने दुकान पर पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर से मिलान करने के बाद दुकान सील कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.