ब्रेकिंग बस्ती। बस्ती में बकरीद को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, सोनहा थाने पर हुई पीस कमेटी की अहम बैठक

0 India100news


बस्ती में बकरीद को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, सोनहा थाने पर हुई पीस कमेटी की अहम बैठक


बस्ती। आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना सोनहा परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 


बैठक में पुलिस प्रशासन ने त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।


पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर आयोजित इस बैठक का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया।


बैठक में थानाध्यक्ष महेश सिंह समेत थाना पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, पीस कमेटी के पदाधिकारी, संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु और सुअर पालक मौजूद रहे।


गोष्ठी के दौरान सभी लोगों ने 28 मई 2026 को पड़ने वाले बकरीद पर्व को पारंपरिक तरीके से मिल-जुलकर मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया। 


वहीं पुलिस अधिकारियों ने त्योहार के दौरान अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न फैलाने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।


बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि बस्ती पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना हुआ है। 


थानाध्यक्ष महेश सिंह ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्ट रियाज अहमद 

India Ahead 

8318358558

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.