बेकिंग न्यूज
शारदा नगर वन रेंज में हरियाली पर चल रहा आरा जिम्मेदारो की चुप्पी उठे सवाल
लखीमपुर खीरी शारदा नगर वन रेंज की उसिया बीट के उमरिया गांव के उत्तर जामुन के पेड़ प्रतिबंधित 7/पेड़ जामुन के पेड़ में हरे भरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है आरोप है कि वन कर्मियों की मिली भगत से जामुन के पेड़ों को काटकर गिराया जा रहा है स्थानीय लोगों के अनुसार लकड़ी ठेकेदारो के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून का कोई भय नहीं रह गया है शारदा नगर रेंज में लगातार हो रहे अंधाधुंध कटान के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग से साठ गांठ कर हरियाली का समूल सफाया किया जा रहा है क्षेत्र में तेजी से खत्म हो रहें पेड़ों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है अब देखना यह होगा कि वन विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं या फिर हरियाली पर यूंही आरा चलता रहेगा
बिना परमिशन प्रतिबंधित काटे जा रहे हैं पेड़ हरे भरे

