पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने अस्पताल पहुंचकर जाना मरीज का हाल

0 India100news

 


पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने अस्पताल पहुंचकर जाना मरीज का हाल 


शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने बुधवार को बरुण अर्जुन हॉस्पिटल पहुंचकर ब्रेन हेमरेज से पीड़ित मरीज का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए चिकित्सकों से बेहतर इलाज की जानकारी ली। मोहल्ला कटिया टोला निवासी राजू मिश्रा के बड़े भाई रामचंद्र मिश्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जयेश प्रसाद अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से मरीज की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की बात कही। पूर्व एमएलसी के अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने उनके संवेदनशील व्यवहार की सराहना की। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जयेश प्रसाद हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर खड़े रहते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद के लिए पहुंचते हैं।


Kunwar Jayesh Prasada

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.