सड़क हादसे में फेरी व्यापारी की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0 India100news

 


सड़क हादसे में फेरी व्यापारी की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुवायां निवासी वसीम उद्दीन (40) के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि वसीम उद्दीन मंगलवार रात शहर से कपड़ों की खरीदारी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिंधौली थाना क्षेत्र के रजऊ कंधऊ गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और साथ रखे कपड़ों की तलाशी ली, जिसमें मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक वसीम उद्दीन पुवायां के मोहल्ला आनंद वाटिका हरदयाल कूंचा के रहने वाले थे। वह कपड़ों की फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार वसीम ही घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी फसीहा और तीन बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। #shahjahanpur #hardoi #viralshorts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.