जिला पंचायत सदस्य अभिषेक प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

0 India100news

 


जिला पंचायत सदस्य अभिषेक प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे


शाहजहांपुर। जिला पंचायत सदस्य अभिषेक प्रताप सिंह राहुल पर शनिवार शाम बरेली से लौटते समय कथित जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अभिषेक प्रताप सिंह राहुल कांग्रेसी नेता मुन्ना सिंह नवादा के भतीजे बताए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार अभिषेक प्रताप सिंह राहुल स्कॉर्पियो वाहन से लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए कथित फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि अभिषेक प्रताप सिंह राहुल बाल-बाल बच गए।


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं मुन्ना सिंह नवादा ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही किसी साजिश की आशंका को लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया था।


उन्होंने ग्राम कीरतपुर बिहारी निवासी पप्पू बरेली, विक्रम तथा उनके साथियों पर संदेह जताया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी किसी आरोपी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है।


घटना के बाद समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.