📢 शाहजहाँपुर में घर में घुसकर मारपीट का मामला, महिलाओं से अभद्रता का आरोप
शाहजहाँपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव धुलिया में मकान विवाद को लेकर गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर हमला करने, महिलाओं के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित कृपाल पुत्र भीमसेन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ लोगों ने उसके मकान पर कब्जे की नीयत से पहले ताला लगा दिया था। बाद में 17 मई को ताला तोड़कर वह अपने परिवार के साथ मकान में रहने लगा।
आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग लाठी-डंडे, तमंचा और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई।
घटना में परिवार के कई लोगों के घायल होने की बात कही गई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर प्राप्त हो चुकी है और जांच की जा रही है।
#Shahjahanpur #Nigohi #CrimeNews #UPNews #viralchallenge #highlight

