बरेली : ट्रैफिक चालान पर बवाल, वर्दी उतरवाने की धमकी देने वाले तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

0 India100news

 


#बरेली : ट्रैफिक चालान पर बवाल, वर्दी उतरवाने की धमकी देने वाले तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज

बरेली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर काटे गए चालान के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से अभद्रता और धमकी देने के मामले में सीबीगंज थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कार्रवाई टीएसआई गजेंद्र शर्मा की तहरीर पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के आदेश पर की गई।

मामला चार मई सोमवार का है। तहरीर के अनुसार यातायात पुलिस में तैनात टीएसआई गजेंद्र शर्मा टूटे और अतिरिक्त बैरियर पुलिस लाइन भेजने के लिए चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मीरगंज की ओर से बाइक संख्या UP25AS9250 पर तीन युवक सवार होकर तेज रफ्तार में आते दिखाई दिए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर होमगार्ड अजीत सिंह ने बाइक को रोक लिया और तीन सवारी बैठाने पर आपत्ति जताई। आरोप है कि बाइक चालक मान सिंह और उसके साथियों ने नियम समझाने पर पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। इसके बाद टीएसआई गजेंद्र शर्मा ने चालक का ड्राइविंग लाइसेंस चेक किया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत एक हजार रुपये का चालान कर दिया।

चालान कटने के बाद आरोपी भड़क गए और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए ट्रैफिक कर्मियों के साथ बदसलूकी की।

तहरीर में यह भी कहा गया कि उसी दिन शाम को टीएसआई गजेंद्र शर्मा के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ से जुड़ा योगेंद्र कुमार बताया और चालान करने पर नाराजगी जताते हुए धमकी दी। आरोप है कि फोन पर पुलिसकर्मी को नौकरी से हटवाने और वर्दी उतरवाने की धमकी दी गई।


टीएसआई गजेंद्र शर्मा ने बातचीत की रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराई है। साथ ही आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पुलिस की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक बातें पोस्ट की गईं।


थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मान सिंह, उसके एक साथी और योगेंद्र कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

#Bareilly #BareillyPolice #TrafficPolice #CBGanj #FIR #UPPolice #TrafficRules #RoadSafety #CrimeNews #UPNews #BreakingNews #ViralNews #PoliceAction #HumanRights #XPlatform #Mirganj #बरेली #यातायात_पुलिस #एफआईआर #सीबीगंज #उत्तरप्रदेश #पुलिस #ब्रेकिंग_न्यूज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.