शाहजहांपुर ***धमकी से मेहमाननवाज़ी तक: नामित महिला पार्षद के आवास पर पहुंचे वही नेता, जिन्होंने वार्ड में उनकी बिना अनुमति के भृमण करने पर देख लेने की दी थी धमकी*

0 India100news



**धमकी से मेहमाननवाज़ी तक: नामित महिला पार्षद के आवास पर पहुंचे वही नेता, जिन्होंने वार्ड में उनकी बिना अनुमति के भृमण करने पर देख लेने की दी थी धमकी***


शाहजहांपुर। कुछ दिन पूर्व बिजलीपूरा क्षेत्र में एक नामित महिला पार्षद अपने वार्ड में साफ-सफाई एवं अन्य जनसमस्याओं का निरीक्षण करने पहुंची थीं। आरोप है कि उसी दौरान क्षेत्र की एक महिला पार्षद के पति ने उन्हें वार्ड में आने पर आपत्ति जताते हुए पूछा था कि वह किसकी अनुमति से क्षेत्र का भ्रमण कर रही हैं। साथ ही मंत्री से शिकायत करने की धमकी भी दी गई थी।

लेकिन राजनीतिक गलियारों में उस समय चर्चा तेज हो गई जब हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान माननीय अतिथि के नामित महिला पार्षद के आवास पहुंचने पर वही पार्षद पति भी वहां पहुंच गए, जिन्होंने पहले उन्हें वार्ड में जाने से रोकने और धमकाने का प्रयास किया था।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या महिला सम्मान की बातें केवल नारों और मंचों तक सीमित हैं, या फिर व्यवहार में भी उनका पालन होना चाहिए।

वहीं नामित महिला पार्षद ने पूरे मामले में संयम और शालीनता का परिचय दिया। उन्होंने किसी प्रकार की कटुता दिखाने के बजाय अपने संस्कारों और मर्यादा का परिचय दिया, जिससे उनकी छवि और मजबूत होकर सामने आई है।

अब यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे राजनीति के बदलते समीकरणों तथा दोहरे रवैये के उदाहरण के रूप में देख रहे हैं।

@topfans

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.