यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई

0 India100news

 


यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई


आज दिनांक 18.05.2026 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद खीरी एवं श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद खीरी एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय के पर्यवेक्षण में जन एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद खीरी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एल0आर0पी0 चौराहे व राजापुर चौराहे व संकटा देवी चौराहा पर यातायात जागरूकता अभियान तथा फरधान टोल प्लाजा, मैंगलगंज टोल प्लाजा व सिसैया टोल प्लाजा पर समय 20.00 से 22.00 बजे तक ड्रिंक एवं ड्राइविंग के विरूद्ध अभियान चलाया गया, जिसमें 01- ट्रक, 04- बस, 04- कार व 05 मोटर साईकिल को सीज किया गया । जिसमें कुल 12 वाहनो को सीज किया गये एवं बिना हेलमेट - 115, तीन सवारी- 16, रांग साइड-06, नो- पार्किंग -03, सीटबेल्ट-03, प्रेशर हार्न- 12 तथा मोबाइल फोन का प्रयोग में -02 वाहनों के कुल- 157 वाहनों के विरुद्ध चालान कर 2,30,500/- रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया ।

उक्त के अतिरिक्त जनपद में आम जनमानस एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.