जालौन। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में हुए बहुचर्चित बवाल मामले में अब बड़ा कानूनी मोड़ आ गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर उरई कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर आराध्य नगाइच समेत 30 से 40 अज्ञात जूनियर और सीनियर डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ब्रजकिशोर गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपनी बेटी स्मृति गुप्ता का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। इस दौरान पर्चा बनाने में देरी हो रही थी, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई। आरोप है कि इसी बात को लेकर डॉक्टर आराध्य नगाइच ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया।
तहरीर के मुताबिक जब उनके बेटे गोपाल ने विरोध किया तो मामला बढ़ गया और डॉक्टरों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि 30 से 40 डॉक्टरों ने कुर्सियों और डंडों से हमला किया, जिससे गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में भी उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद से शहर में लगातार विरोध प्रदर्शन और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।
फिलहाल उरई कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर व्यापार मंडल, भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन लगातार निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे
ब्यूरो रिपोर्ट नीरज सिंह तोमर फोन नम्बर,8840036243




