थाने नहीं दौड़ेगा फरियादी,घर पहुंचकर तहरीर लिखेगी पुलिस

0 India100news

 


थाने नहीं दौड़ेगा फरियादी,घर पहुंचकर तहरीर लिखेगी पुलिस


शाहजहांपुर। जिले में पुलिस व्यवस्था को आमजन के लिए आसान और त्वरित बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। अब छोटे विवादों और घरेलू मामलों में पीड़ितों को थाने और चौकी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) टीम सीधे शिकायतकर्ता के घर या घटनास्थल पर पहुंचेगी और मौके पर ही तहरीर लेकर संबंधित थाने तक पहुंचाएगी।


पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि नाली-मेढ़ विवाद, घरेलू कलह, महिलाओं से हिंसा, छेड़छाड़, मारपीट और आपसी झगड़ों जैसे मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। पीआरवी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनेगी और आवश्यक होने पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराएगी, जिससे विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहले कई मामलों में शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई के लिए बार-बार थानों और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। 


मुख्यमंत्री कार्यालय पोर्टल पर भी इस संबंध में शिकायतें मिल रही थीं कि डायल 112 मौके पर पहुंचने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसके बाद व्यवस्था में बदलाव करते हुए यह नई पहल शुरू की गई। पुलिस विभाग के मुताबिक जिले में डायल 112 पर प्रतिदिन औसतन 350 शिकायतें प्राप्त होती हैं। इनमें अधिकतर मामले आपसी विवाद, घरेलू झगड़े और मारपीट से जुड़े होते हैं। नई व्यवस्था लागू होने से शिकायतों के निस्तारण में तेजी आने और पीड़ितों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


एसपी ने बताया कि प्रत्येक पीआरवी पर कम से कम तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यह नई व्यवस्था रविवार रात से प्रभावी रूप से लागू कर दी गई है। Ajay Pratap Singh Yadav Dharmendra Pratap Singh Apna Shahjahanpur Sanjay Gupta- Pipe wale UP Police सरस्वती मंथन न्यूज़ Anil Mishra Journalist Arvind Kumar Singh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.