बदायूं से सोहेल हमजा की रिपोर्ट बदायूं में अमर ज्योति कंपनी के 200 करोड़ से अधिक के घोटाले में मौर्या बंधुओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गए हैं। न्यायालय ने उनकी संपत्ति कुर्क करने की उद्घोषणा भी जारी की है, जिसमें सैंकड़ों वकील और हजारों लोग ठगी का शिकार हुए थे। करीब छह माह तक उसमें सुनवाई होती रही लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसको लेकर पीड़ित पुलिस अधिकारियों से मिले और न्यायालय में भी कार्रवाई की मांग की, जिस पर न्यायालय ने तीनों आरोपित भाइयों के वारंट जारी कर दिए और उनकी संपत्ति कुर्क करने की उद्घोषणा भी जारी कर दी गई है।

