मैजिक चालक ने लगाया होता ब्रेक तो शायद बच जाती दस जिंदगियां

0 India100news

 मैजिक चालक ने लगाया होता ब्रेक तो शायद बच जाती दस जिंदगियां 

लखीमपुर। मैजिक चालक ने ब्रेक क्यों नहीं लगाए। क्या उसे सामने से आ रहा ट्रक दिखाई नहीं दिया। क्या चालक नींद में था। या हड़बड़ाहट में उससे ऐसा हो गया। हाइवे पर मैजिक गलत साइड में कैसे पहुंच गई। इन सवालों के जवाब ईसानगर पुलिस तलाश रही है। क्योंकि सड़क पर टायर के रगड़ के निशान नहीं मिले हैं। इसीलिए कहा जा रहा है कि मैजिल चालक ब्रेक नहीं लगा पाया। अगर ब्रेक लगा होता तो शायद हादसा इतना बड़ा न होता। फिलहाल जो भी हुआ जैसे भी हुआ, दस जाने चली गई हैं। पुलिस को शक है कि मैजिक 15 वर्षीय अदनान निवासी रामापुर चला रहा था। हादसे में उसकी भी मौत हो गई है। मैजिक भी उसके पिता की बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि मैजिक का बीमा भी नहीं था। अब सवाल उठता है कि अगर पेपर अधूरे थे तो यह वाहन सड़क पर चल कैसे रहा था। इसका जिम्मेदार लोग परिवहन विभाग को ठहरा रहे। उनका कहना है कि मासिक फीस लेकर ऐसे डग्गामार वाहन विभाग ही चलवाता है। डीएम एसपी ने हादसा स्थल का मौका मना किया। मृतकों को दो-दो लाख रुपए केंद्र सरकार और चार-चार लाख रुपये राज्य सरकार ने देने की घोषणा की है। मरने वाले सभी लोग लखीमपुर, सीतापुर और बहराइच के रहने वाले हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.