कैंट बोर्ड के नामित सदस्य और BJP नेता 3 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI की कार्रवाई
मेरठ में CBI ने कैंट बोर्ड के नामित सदस्य और भाजपा नेता सतीश चंद्र शर्मा को कथित रूप से 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आज कैंट बोर्ड की बैठक प्रस्तावित थी, जिसमें एक ठेके को निरस्त करने या न करने पर चर्चा होनी थी। आरोप है कि ठेका रद्द न करने के एवज में ठेकेदार से रिश्वत मांगी गई थी। CBI ने कार्रवाई करते हुए सतीश चंद्र शर्मा को रंगे हाथों पकड़ लिया।
सतीश चंद्र शर्मा पेशे से होम्योपैथी डॉक्टर हैं और रक्षा मंत्रालय की ओर से मेरठ कैंट बोर्ड के नामित सदस्य हैं। वे भाजपा से भी जुड़े हुए हैं।
(नोट: यह फोटो पुरानी कैंट बोर्ड बैठक की बताई जा रही है, जिसमें एक ओर भाजपा विधायक और दूसरी ओर सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।)
#Meerut #CBI #BriberyCase #MeerutCantt #UttarPradesh #BJPLeader #Corruption #BreakingNews #MeerutNews #UPNews #CBIRaid #IndiaNews #ViralNews #LatestNews #UPPolitics

