**** शाहजहांपुर: न पंखा चल रहा न मोटर; #अघोषित कटौती के बीच 'सिंगल फेज' की मार, फुंक रहे हैं AC और फ्रिज *****
#शाहजहांपुर में आंधी-बरसात के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। उपभोक्ता अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग और सिंगल फेजिंग की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे पंखे, कूलर और अन्य उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं और महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो रहे हैं।
#शाहजहांपुर। आंधी-बरसात में लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था बुधवार को भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी।उपभोक्ता केवल अघोषित बिजली कटौती से ही नहीं, बल्कि लगातार हो रही ट्रिपिंग और वन-फेस की समस्या से भी परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में पंखे, कूलर, पानी की मोटर और अन्य उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं, जबकि बार-बार बिजली आने-जाने से महंगे इलेक्ट्रानिक सामान खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
#शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों मे भी लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग और सिंगल फेजिंग की समस्या बनी हुई है। शहर अंटा चौराहा क्षेत्र में एक फेस गायब रहा, इसी तरह से बृज विहार कालोनी में भी एसएसबी कोचिंग सेंटर के आसपास लंबे समय से एक फेस न आने से लोग परेशान रहे।कृष्णानगर कालोनी में भी पूरी रात यह समस्या बनी रही।
वहीं केरूगंज फीडर पर बिजली हर कुछ मिनट में ट्रिप होने से कुछ लोगों के यहां फ्रिज, एसी, टीवी जैसे उपकरण खराब हो गए, जबकि अधिकांश लोगों में भी इसको लेकर डर बना रहा। #अब्दुल्लागंज पावर हाउस क्षेत्र में भी #उपभोक्ता लगातार ट्रिपिंग और वन-फेस की समस्या से जूझ रहे हैं। उमस भरी गर्मी में लोगों की रातें बेचैनी में गुजर रही हैं।
#ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति भी बेहतर नहीं है। नवीची फीडर पर लगातार ट्रिपिंग और बिना सूचना शटडाउन से ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
#शिकायतों पर सुनवाई नहीं, लाइनमैन के फोन बंद
निगोही पावर हाउस क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक बिजली गायब रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। शिकायत करने के लिए लाइनमैन को फोन मिलाने पर उसका मोबाइल स्विच आफ मिला।हालांकि विभागीय अधिकारियों कहना है कि वन-फेस व ट्रिपिंग की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं, उसका अनुपालन भी हो रहा है।
#बढ़ते लोड को माना जा रहा वजह
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी में बढ़ते लोड के कारण फीडरों और ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ गया है। एक्सईएन ऋषिपाल सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे एक साथ अधिक भारी विद्युत उपकरण न चलाएं, खराब वायरिंग को तुरंत ठीक कराएं और अवैध कटिया का प्रयोग न करें, ताकि ओवरलोडिंग कम हो और ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिल सके।

