शादी से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटाः खेत पर बुलाकर ब्लेड से किया हमला, 6 मई को युवक का हुआ था विवाह
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर ब्लेड से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पाली थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवक ने बताया कि उसकी शादी 6 मई को हुई थी। युवक के अनुसार, उसकी शादीशुदा प्रेमिका को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह नाराज हो गई। दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध थे।
शनिवार दोपहर प्रेमिका ने युवक को कुरसेली गांव के पास खेतों में मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि जब युवक वहां पहुंचा तो दोनों के बीच शादी को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान प्रेमिका ने ब्लेड निकालकर युवक पर हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। वारदात के बाद प्रेमिका मौके से फरार हो गई।
गंभीर रूप से घायल युवक को उसके दोस्तों ने शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया गया है कि आरोपी महिला बालामऊ क्षेत्र स्थित अपने मायके से आई थी और उसकी ससुराल सवायजपुर क्षेत्र में है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि उपनिरीक्षक जयनारायण मिश्रा को मौके पर भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एएसपी आलोक राज नारायण ने जानकारी दी कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
#adeshshukla #adsnews24 #HardoiPolice #privatepartcare #hardoinews #hardoi #viralpost #alokrajnarayan #UPPolice

