* सरकारी फॉर्म भरने का नया तरीका: केवल 20 मिनट में पूरी करें जनगणना की ऑनलाइन फॉर्मेलिटी, ये रहा डायरेक्ट लिंक *****

0 India100news

 


***** सरकारी फॉर्म भरने का नया तरीका: केवल 20 मिनट में पूरी करें जनगणना की ऑनलाइन फॉर्मेलिटी, ये रहा डायरेक्ट लिंक *****


शाहजहांपुर में जनगणना से पहले स्वगणना अभियान को लेकर उत्साह दिख रहा है, जहां 5,277 लोगों ने ऑनलाइन अपना विवरण भरा है। महापौर समेत कई अधिकारियों ने भी इस प्रक्रिया को पूरा किया है, और अब 21 मई तक अन्य नागरिकों से भी इसमें भाग लेने की अपील की जा रही है।


शाहजहांपुर। जनगणना से पहले स्वगणना को लेकर लोगों में उत्साह दिखना शुरू हो गया है। शुक्रवार को अपनी व्यस्त दिनचर्या से महज 20 मिनट का समय निकालकर 5,277 लोगों ने आनलाइन विवरण भरने के साथ ही अपनी एसई आइडी प्राप्त कर ली।


इनमें महापौर अर्चना वर्मा, निगम के अधिकारी व अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे। अब जब इनके घर पर प्रगणक आएंगे तो कुछ ही मिनटों में इस आइडी के आधार पर डेटा का मिलान कर लेंगे। आप भी समय निकालिए, 21 मई से पहले मोबाइल या लैपटाप पर विवरण भरकर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाइए।


दो चरणों में होने वाली जनगणना से पहले स्वगणना शुरू की गई है, जिसमें लोग स्वयं अपना व अपने परिवार का विवरण आनलाइन भर सकते हैं। बेहद आसान इस प्रक्रिया में डीएम, एडीएम से लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रक्रिया पूरी कर ली है।


दो दिन में जिले में अब तक 7196 लोगों ने स्वगणना की है। इसके साथ ही जिला प्रदेश में 9वें स्थान पर आ गया है। यह प्रक्रिया 21 मई तक जारी रहेगी। अगर किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो उसमें संबंधित प्रगणक या हेल्पलाइन नंबर की भी मदद ले सकते हैं।


शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी की मौजूदगी में 170 कर्मचारियो ने स्वगणना की। विभिन्न ब्लाकों के 300 कर्मचारियों व अधिकारियों ने भी अपना आनलाइन विवरण भरा। सीडीओ ने विकास विभाग के शत प्रतिशत अधिकारियों व कर्मचारियों को यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।


हेल्पलाइन नंबर किया जारी

जिला जनगणना अधिकारी एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने बताया कि प्रकिया की लगातार मानीटरिंग की जा रही है। लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वगणना में अगर कोई दिक्कत आ रही है तो इस संबंध में सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड प्रथम अनुराग कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 9839177159 पर संपर्क करके समाधान पा सकते हैं।


बेहद आसान है प्रक्रिया

मोबाइल या लैपटाप पर se.census.gov.in पोर्टल क्लिक करें

इसके बाद घर के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल डालें

दिए गए नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसका सत्यापन करें

इसके बाद राज्य, जिला व स्थानीय विवरण को भरें

आपके मुहल्ले या गांव का मानचित्र आएगा जिसमें घर का स्थान चिह्नित करें

इसके बाद घर व परिवार के संबंध में जानकारी मांगी जाएगी, भरें

पूरा विवरण भरने के बाद एसई आइडी मिलेगी, जिसे नोट कर लें

जनगणना के दौरान जब प्रगणक आएंगे तो इस आइडी से वह मिलान करेंगे


22 से शुरू होगा प्रथम चरण

22 मई से 20 जून तक प्रथम चरण में होगी मकानों की गणना

106 जनपद स्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है नोडल अधिकारी

नगर निगम सहित सभी निकाय व तहसीलों में चार्ज अधिकारी किए तैनात



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.