*1 दिन पूर्व चलीं गोलियां 4 आरोपियों को भेजा जेल फिर कटवा दी विवादित भूमि पर खड़ी युकेलिप्टिस , मामला संदिग्ध खाकी और खादी*
__प्रीतमपुर जमीनी विवाद में आखिर क्यों चली गोलियां,कहां हुई चूक
__न्यायालय में विचाराधीन मामले का धरातल पर विवाद उकसने का क्या रहा कारण
__एक पक्ष के चार लोगों को जेल भिजवाकर क्यों गोली कांड के दूसरे दिन कटवाई गई विवादित भूमि पर खड़ी यू के लिप्टिस
__
विवाद के भड़कने में क्या दिख रहा स्थानीय खाकी और खादी का रोल
खुटार शाहजहांपुर।सोमवार को प्रीतमपुर में विवादित भूमि गाटा संख्या 110 पर खड़े युकेलिप्टिस पेड़ को कटवा दिया गया जबकि इससे पूर्व शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसमें कई राउंड गोलियां भी चलीं थी जिससे चार लोग घायल हो गए थे पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगो को जेल भी भेज दिया था
आखिर विवाद के एक दिन बाद युकेलिप्टिस कैसे काटी यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। क्या पुलिस इस मामले को और आगे बढ़ाना चाह रही है।
बताया जा रहा है। कि कोर्ट का स्थगन उपरोक्त जमीन पर आदेश जारी है। जिसपर 27/1/26 को एक आदेश जारी हुआ था जिसको न्यायालय में स्थगित कर दिया और विपक्षी पार्टी जिसने पेड़ कटवाएं उसको नोटिस भेजा
*प्रीतमपुर जमीनी विवाद में आखिर क्यों चलीं गोलियां कहा हुई चूक*
जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा था पुलिस को भी पता था विवाद कभी भी उग्र रूप ले सकता है। दोनों पार्टियां लगातार न्यायालय में एक दूसरे से लड़ रही थी एक ने जनवरी में अपने फेबर में आदेश कराया तो दूसरे ने मई में अपने फेबर में, जानकारी पुलिस को हो चुकी थी वावजूद इसके पुलिस ने खेत जोतने से रोकने के लिए कोई अहम कदम नहीं उठाया यह भी एक मुख्य कारण चूक का हो सकता है।
*न्यायालय में विचाराधीन मामले का धरातल पर विवाद उकसने का क्या रहा कारण*
बताते चलें कि उपरोक्त जमीन पर काफी समय से विवाद चल रहा है। विपक्षी पार्टी ने अपने पक्ष में आदेश पारित करा लिया और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया तब रामेश्वर दयाल ने न्यायालय पर जाकर अपने बिंदु बार अपील की जिस पर कोर्ट ने उस आदेश को 12 मई को स्थगित कर दिया और विपक्षी गणों को कोर्ट आने के लिए नोटिस जारी कर दिया जब यह जानकारी विपक्षी पार्टी को हुई की उनके हक में हुआ आदेश खारिज हो गया है तो उन्होंने खाकी और खादी से सांठ गांठ कर जमीन पर कब्जा करने की पूरी ताकत लगा दी जिसके फलस्वरूप शनिवार को यह घटना हुई
*एक पक्ष के चार लोगों को जेल भिजवाकर गोली कांड के दूसरे दिन क्यों कटवाई गई विवादित भूमि पर खड़ी युकेलिप्टिस*
पूरे मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध दिखाई दे रही है।27जनवरी को उनके पक्ष में आदेश जारी हुआ था और 12 मई को आदेश खारिज हो गया जिसका नोटिस भी भेजा गया हालांकि वह नोटिस भी पुलिस को प्राप्त हुआ उसके बाद भी पुलिस को इस कार्य में रोक लगानी चाहिए थी लेकिन पुलिस ने इस मामले में अपना रोल नहीं निभाया और इस विवाद को आगे बढ़ने दिया12 मई
आरोपी रामेश्वर के पक्ष में आदेश हुआ और आने वाली 22 मई को दोनों पार्टियों को न्यायालय में अपने अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने थे खाकी और खादी ने मिलकर इसी बीच के समय को चुना कि विपक्षी पार्टी खेत जोत लें और खेत पर खड़ी युकेलिप्टिस काट लें यहां भी खाकी और खादी की भूमिका संदिग्ध दिखाई दे रही है।
*विवाद के भड़कने में क्या दिख रहा स्थानीय खाकी और खादी का रोल*
जब स्थानीय प्रशासन से एक व्यक्ति को न्याय की उम्मीद और न्यायलय से उम्मीद अपने पक्ष में दिखती हुई नजर आती है और प्रशासन उसको नीचे दबाने का प्रयास करता है। तो कहीं न कहीं पर ऐसे ही कांड होते हैं वहीं कांड यह पर हुआ 12 मई को आदेश खारिज होने के बाद 10 दिनों के अंदर विवाद करने को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी हो सकता हो की जो भी नोटिस दिए गए हो उनकी तामील भी न दिखाई गई हो लेकिन ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी पुलिस को न हो लेकिन ऐसा भी नहीं है कि इसकी जानकारी विपक्षियों पार्टी को भी न हो।
शाहजहाँपुर पुलिस DM Shahjahanpu@@r नगर पंचायत खुटार Rahul Shukla

