उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के आउटसोर्स तकनीकी कर्मचारियों का मानदेय 3 से 5 हजार रुपये तक बढ़ा दिया गया है।

0 India100news

 


***** यूपी पर‍िवहन न‍िगम के #आउटसोर्स कर्मचारियों का 3 से 5 हजार रुपये बढ़ा मानदेय, आदेश लागू *****


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के आउटसोर्स तकनीकी कर्मचारियों का मानदेय 3 से 5 हजार रुपये तक बढ़ा दिया गया है।


#लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की #कार्यशालाओं में कार्यरत आउटसोर्स तकनीकी कर्मचारियों काे खुश करने वाली खबर है। सभी कर्मचारियों का मानदेय तीन से पांच हजार रुपये तक बढ़ गया है। श्रम विभाग का 17 अप्रैल का आदेश अब परिवहन निगम के चार हजार कर्मचारियों पर मंगलवार से लागू हो गया है।


#परिवहन निगम की कार्यशालाओं में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की मांग लंबे समय की जा रही थी। अब प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने कर्मचारियों की मानदेय की नई दरें जारी कर दिया है। निर्देश है कि किसी दशा में तय न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान नहीं किया जाएगा, अन्यथा सेवा प्रबंधक जिम्मेदार होंगे। #मानदेय बढ़ोतरी के अतिरिक्त वित्तीय भार को भी निगम ही वहन करेगा।


#प्रबंध निदेशक ने बताया, मानदेय की नई दरें 19 मई से ही #प्रभावी हो गई हैं। कर्मचारियों को तीन वर्गों में अनुभव के आधार पर बांटा गया है। दो वर्ष तक अकुशल श्रेणी, दो से पांच वर्ष तक अर्द्धकुशल श्रेणी और पांच से अधिक वर्ष वाले कुशल श्रेणी के कर्मचारी होंगे। शासनादेश के अनुरूप तीन क्षेत्रों गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, नगर निगम वाले जिले और प्रदेश के पहले व दूसरे श्रेणी के जिलों में कर्मचारियों को अलग-अलग मानदेय मिलेगा। पहले अकुशल श्रेणी के कर्मचारी को 7800, अर्द्धकुशल को 11009 व कुशल कर्मचारी को 13565 रुपये मानदेय मिलता रहा है।


#अब ऐसे मिलेगा पारिश्रमिक


गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद (प्रथम श्रेणी)


श्रेणी - मूल मजदूरी - परिवर्तनीय महंगाई भत्ता - कुल भुगतान

अकुशल - 12885 - 805 - 13690

अर्द्धकुशल - 14173 - 886 - 15059

कुशल - 15876 - 992 - 16868


#नगर निगम वाले जिले (द्वितीय श्रेणी)


श्रेणी - मूल मजदूरी - परिवर्तनीय महंगाई भत्ता - कुल भुगतान

अकुशल - 12241 - 765 - 13006

अर्द्धकुशल - 13464 - 842 - 14306

कुशल - 15082 - 943 - 16025


#प्रथम व द्वितीय श्रेणी वाले जिले (तृतीय श्रेणी)


श्रेणी - मूल मजदूरी - परिवर्तनीय महंगाई भत्ता - कुल भुगतान

अकुशल - 11629 - 727 - 12356

अर्द्धकुशल - 12791 - 799 - 13590

कुशल - 14328 - 896 - 15224

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.