पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा थाना फरधान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया; सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण

0 India100news

 पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा थाना फरधान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया; सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण; मिशन शक्ति केन्द्र, रिक्रूट आरक्षियों हेतु व्यवस्था तथा


निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण व विभिन्न रजिस्टर्स का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

    

लखीमपुर  को पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा थाना फरधान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदया द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसी के साथ मिशन शक्ति केन्द्र की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों/महिला रिक्रूट आरक्षियों को थाने पर आने वाले फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिला सम्बन्धी अपराध के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केन्द्र पर प्राप्त होने पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा तत्काल थाना प्रभारी को अवगत कराते हुये पुलिसकर्मी को मौके पर भेजकर जाँच कर त्वरित कार्यवाही अमल में लाने हेतु निर्देशित किया गया। महोदया द्वारा थाना फरधान के भोजनालय में साफ-सफाई, पंखा तथा लाइट/इन्वर्टर की व्यवस्था करने तथा थाना परिसर में साफ सफाई रखने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया । महोदया द्वारा रिक्रूट आरक्षियों/महिला आरक्षियों को जारी किये गये कार्यक्रम के अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रभारी निरीक्षक फरधान को निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के दृष्टिगत नियमित रूप से प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.