Type Here to Get Search Results !

ड्यूटी के दौरान सोते कर्मचारी, फरियादियों की शिकायतों का कैसे होगा निस्तारण?

India100news 0

 अधिकारियों की आज कल लगता है रातों की नींदे हराम जिससे कि रात को नीद पूरी न होने पर कार्यालय में कुर्सियों पर कुछ ही देर में सोते दिखते अधिकारी या कर्मचारी,,


ड्यूटी के दौरान सोते कर्मचारी, फरियादियों की शिकायतों का कैसे होगा निस्तारण?


शाहजहांपुर जिले के खाद्य एवं रसद विभाग कार्यालय से सामने आई एक तस्वीर ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां मुख्य रूप से फूड लाइसेंस जारी किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्यालय में आने वाले फरियादियों को समय पर सुनवाई नहीं मिल पा रही है।



कार्यालय समय के दौरान कर्मचारी कुर्सी पर बैठे-बैठे सोते नजर आए, जिससे वहां मौजूद लोगों में नाराजगी देखी गई। फरियादियों का कहना है कि उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी कई बार दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर नजर नहीं आते।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कर्मचारी ही ड्यूटी के दौरान आराम फरमाते नजर आएंगे, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे संभव होगा।

अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और व्यवस्था में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.