उसके बाद पीड़ित परिवार ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर के आवास का घेराव किया था

0 India100news

 मैगलगंज पुलिस के समाने धरना प्रदर्शन की समस्या बढ़ती हूई नजर आ रही है ।‌


मैगलगंज पुलिस पर लगातार धरना प्रदर्शन करके करके दवाब बनाया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार मैगलगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद पुलिस चौकी के गांव जहांनगर के कालीचरण लगभग दो माह से गायब हुए हैं ।‌


जिसको लेकर कालिचरन के परिवार वाले ने एक बार औरंगाबाद पुलिस चौकी पर घेराव की उसके बाद समाजवादी नेता क्रान्ति कुमार ने पीड़ित परिवार के साथ मैगलगंज थाना का घेराव किया। 


उसके बाद पीड़ित परिवार ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर के आवास का घेराव किया था



। 


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर के हस्तक्षेप के बाद लखीमपुर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चार लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। 


पुलिस ने कालिचरण को खोजने के हर तरह के उठाये किये है । जिसमें दो तीन बार डाग स्क्वायड भी बुलायी गयी है। 


पीड़ित परिवार ने जिन लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। लास्ट लोकेशन कालीचरण की लोकेशन वहीं पर मिली है ।‌वही कालीचरण की चप्पल,और समान भी वही मिला है। वही जांच में आया है लगभग 12साल से झाले पर काली चरण आता जाता था ।


वही पुलिस पर हर तरह से धरना प्रदर्शन का दवाब बनाया जा रहा है ।‌

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us