चौकी इंचार्ज सस्पेंड, ये राज उगलवाने के लिए पीटी गई थी महिला

0 India100news

चौकी इंचार्ज सस्पेंड, ये राज उगलवाने के लिए पीटी गई थी महिला 

#लखीमपुर


, मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला कालीचरण 12 फरवरी 2026 की रात से गायब है। उसकी तलाश के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले। जिसके आधार पर एक महिला को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि पुलिस ने महिला की पिटाई कर उससे कालीचरण के गायब होने का राज उगलवाने की कोशिश की। कालीचरण का तो कोई सुराग नहीं लगा। लेकिन हिरासत से छूटने के बाद सिक्ख महिला ने पूरा घटनाक्रम सिख संगठन को बताया। मंगलवार को सिख संगठन के नेताओं ने मैगलगंज कोतवाली का घेराव किया। घेराव के दौरान मैगलगंज कोतवाली के आसपास काफी वाहन खड़े थे और बवाल चल रहा था। तभी एक बाइक सवार दंपति हादसे का शिकार हो गया। जिसमें महिला की मौत हो गई। उसके पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की जान सिख प्रदर्शन के कारण गई है। जिससे मौके पर और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। आखिर में चौकी इंचार्ज औरंगाबाद को सस्पेंड कर दिया गया। उन्ही पर सिख महिला को पीटने का आरोप था। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। हादसे में जिस महिला की मौत हुई है। उसका पति भी जख्मी हुआ है। वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us