विधायक ने नगर पंचायत बंडा में सार्वजनिक शौचालय का फीता काटकर किया उद्घाटन
बंडा (शाहजहांपुर)नगर पंचायत बण्डा में जनता की सुविधा हेतु शासन द्वारा धनराशि स्वीकृत कर बनाये गए सार्वजनिक शौचालय का भाजपा विधायक चेतराम ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक चेतराम ने बताया कि बण्डा चौराहे के आस पास कोई भी सार्वजनिक शौचालय नहीं था जिस कारण आने जाने वाले लोगों व मार्केट के व्यापारीगणों को काफ़ी असुविधा का सामना करना पड़ता था। शौचालय की व्यवस्था हो जाने से अब लोगों को काफ़ी राहत मिलेगी। मंडल अध्यक्ष ढका घनश्याम अभिषेक शुक्ला ने कहा कि बंडा में सार्वजनिक शौचालय ना होने से नगर के दुकानदारों व आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब बंडा के मुख्य चौराहे पर सार्वजानिक शौचालय बन जाने से लोगों को सहूलियत होगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष इसहाक अली, अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश, ब्लॉक प्रमुख बण्डा डॉक्टर ओम प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, मंडल अध्यक्ष ढका घनश्याम अभिषेक शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष कलेक्टर दीक्षित, शंकर सिंह भदोरिया, अनिल कटियार प्रधान राम भजन वर्मा, प्रधान फतेहचंद वर्मा, प्रकाश चंद वर्मा, गुरजंट सिंह, सुरेंद्र प्रधान, प्रधान अरुण सिंह, यूसुफ व वार्डो के सभासद सहित पार्टी पदाधिकारी गण व नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।