एक राष्ट्र, एक चुनाव" अभियान को गति, भाजपा किसान मोर्चा वृज क्षेत्र की प्रवासी सूची घोषित

India100news
0

 "एक राष्ट्र, एक चुनाव" अभियान को गति, भाजपा किसान मोर्चा वृज क्षेत्र की प्रवासी सूची घोषित



शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के "एक राष्ट्र, एक चुनाव" अभियान को मजबूती प्रदान करने हेतु भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के वृज क्षेत्र की प्रवासी सूची जारी की गई है। इस सूची में शाहजहांपुर महानगर से शिवओम शर्मा को क्षेत्रीय मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं सर्वेश पाल को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व मिला है।


दोनों पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। संगठन को विश्वास है कि दोनों नेता अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे और "एक राष्ट्र, एक चुनाव" जैसी महत्वपूर्ण योजना को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


भाजपा किसान मोर्चा द्वारा यह कदम आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।


#रिपोर्ट_विशेष_कुमार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top