Type Here to Get Search Results !

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, चलाया गया बाइक जांच अभियान

 होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, चलाया गया बाइक जांच अभियान


जिसमें संदिग्ध व्यक्ति बाहन,, बगैर नवंबर प्लेट बाहन,,तीन सवारी ,,वाहन स्वामी लाइसेंस, वाहन कागजात आदि चेक किये 


टेढ़ी बगिया,,थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया चोराहे पर होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने बाइक चेकिंग अभियान तेज कर दिया। 


इस संबंध में टेढ़ी बगिया चौकी इंचार्ज  ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जांच अभियान चलाया गया। 


चौकी इंचार्ज टेढ़ी बगिया  ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब तस्करों पर पुलिस की पैनी निगाह है।


 वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों की डिक्की भी जांच की गई। एक दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गई।


 हालांकि वाहन चेकिंग अभियान चलता देख कुछ देर के लिए बिना कागज और बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा


होली पर्व को देखते हुए विधि व्यवस्था के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 


शराब तस्करों पर भी पैनी निगाहें पुलिस रख रही है। दरअसल होली के त्योहार को लेकर शराब धंधेबाज सक्रिय हो गए हैं।