इंटरव्यू की क्लिप काट-छांटकर गलत तरीके से पेश करने का आरोप, संजय गुप्ता बोले– सभी समाजों की सेवा करना मेरा उद्देश्य

India100news
0

 इंटरव्यू की क्लिप काट-छांटकर गलत तरीके से पेश करने का आरोप, संजय गुप्ता बोले– सभी समाजों की सेवा करना मेरा उद्देश्य



शाहजहांपुर। समाजसेवी संजय गुप्ता ने अपने इंटरव्यू की कुछ क्लिप काट-छांटकर गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा हर समाज और हर वर्ग के लोगों की बात करते हैं और कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं करते।


संजय गुप्ता ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई हम सब आपस में भाई-भाई हैं। इसी भावना के साथ उन्होंने हमेशा समाज के हर वर्ग के लोगों की सेवा की है। उनके लिए समाजसेवा में जाति और धर्म का कोई भेदभाव नहीं है।


उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों ने उनका अंगरक्षक भी हटवा दिया, लेकिन इसके बावजूद वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। संजय गुप्ता ने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, वह समाज के सभी वर्गों के लोगों की सेवा का कार्य निरंतर जारी रखेंगे।


#Shahjahanpur #SanjayGupta #समाजसेवा #भाईचारा #शाहजहांपुर

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)