खबर छपने के दो दिन बाद भी कुंभकर्णी नींद में प्रशासन बेंदा घाट पर यमुना का सीना चीरना जारी साक्ष्य सहित समाचार प्रकाशित होने के बावजूद न मौके पर पहुंची टास्क फोर्स

India100news
0

 खबर छपने के दो दिन बाद भी कुंभकर्णी नींद में प्रशासन बेंदा घाट पर यमुना का सीना चीरना जारी साक्ष्य सहित समाचार प्रकाशित होने के बावजूद न मौके पर पहुंची टास्क फोर्स और न ही खनिज विभाग ने की जांच बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड डंपर



#बांदा #तिंदवारी क्षेत्र के बेंदा घाट खंड संख्या 2 में यमुना नदी की मुख्य जलधारा को चीरकर किए जा रहे कथित अवैध खनन और ओवरलोडिंग की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के दो दिन बाद भी प्रशासनिक अमला कुंभकर्णी नींद से नहीं जागा है। जीपीएस लोकेशन वाले फोटो और वीडियो सामने आने के बावजूद न तो जिलाधिकारी की टास्क फोर्स ने मौके का रुख किया है। और न ही खनिज विभाग की ओर से कोई जांच या कार्रवाई की गई है।प्रशासन की इस रहस्यमयी चुप्पी से खनन माफियाओं के हौसले और बुलंद हो गए हैं। दो दिन पूर्व समाचार पत्र में इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी की गाइडलाइन की अनदेखी और जलीय जीवों के अस्तित्व पर मंडराते खतरे की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया गया था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है।कि खबर छपने के बाद उम्मीद जगी थी कि जिला प्रशासन द्वारा लखनऊ निवासी पट्टाधारक कैलाश यादव की फर्म पहलवान ट्रेडर्स के आवंटित खदान क्षेत्र की निष्पक्ष पैमाइश और जांच कराई जाएगी। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।ग्रामीणों के अनुसार खदान में दिन रात भारी मशीनों की गड़गड़ाहट जारी है। और नदी की मुख्य जलधारा से मौरंग निकालने का सिलसिला थमा नहीं है। वहीं मुख्य मार्गों से लेकर ग्रामीण सड़कों तक ओवरलोड डंपरों और ट्रकों का बेरोकटोक आवागमन जारी है। जिससे सड़कें जर्जर हो रही हैं। और आए दिन हादसों का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में अब यह चर्चा आम हो गई है। कि आखिर किसके संरक्षण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति को पलीता लगाया जा रहा है।जब पुख्ता प्रमाण और जीपीएस साक्ष्य मौजूद हैं। तो खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन मौके पर जाकर जांच करने से क्यों कतरा रहा है। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर जिलाधिकारी से सीधे हस्तक्षेप कर उच्चस्तरीय संयुक्त टीम से औचक निरीक्षण कराने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस गंभीर मामले और दो दिन बाद भी कार्रवाई न होने के संबंध में जब जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने मौके पर जांच या कार्रवाई की समय सीमा बताने के बजाय रटा रटाया जवाब देते हुए कहा कि मामले को दिखवा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)