मंत्री जी मनोज कुमार पांडे का फरमान या 'हवा का झोंका'? तीन दिन का अल्टीमेटम और फाइलों की 'कुंभकरणी' नींद या सरकार के खिलाफ साज़िशें
चुनाव से पहले आखिर अधिकारी विभागीय मंत्री की क्यों नहीं सुन रहे
लखनऊ(अनुराग राजू मिश्रा,पत्रकार कानून के सौदागर)
उत्तर प्रदेश शासन में फाइलों की रफ्तार का एक और 'अद्भुत' नमूना सामने आया है। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने जवाहर भवन में तैनात जिला खाद्य विपणन अधिकारी (डिप्टी आरएमओ) सौरभ यादव को तत्काल पद से हटाने का प्रस्ताव तीन दिन के भीतर रखने का आदेश दिया, लेकिन लगता है कि विभाग की फाइलों ने 'तीन दिन' को 'तीन युग' समझ लिया है!
**शिकायती चिट्ठियों का सफर और मंत्री जी की 'सख्ती'
शिकायत की शुरुआत: एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने पश्चिम उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के हवाले से 21 सितंबर 2026 को पत्र लिखकर सौरभ यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया कि मिलर्स को ऑनलाइन अटैचमेंट, बिलों और अन्य विभागीय प्रक्रियाओं में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
#आदेश पर आदेश: मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने 23 अक्टूबर 2026 को तत्काल पद से हटाने का प्रस्ताव तीन दिन में पेश करने का निर्देश दिया। इसके बाद 27 अक्टूबर 2026 को प्रमुख सचिव के माध्यम से भी तीन दिन के भीतर प्रस्ताव पत्रावली पर लाने की अपेक्षा की गई।
#अनुस्मारक की बौछार: जब तय समय में बात आगे नहीं बढ़ी, तो 29 अक्टूबर 2026 के पत्र के बाद 30 अक्टूबर 2026 को विशेष सचिव अरविन्द सिंह ने खाद्य तथा रसद आयुक्त को फिर स्मरण कराया कि वांछित आख्या अभी तक नहीं मिली है और प्रकरण को प्राथमिकता दी जाए।
#सिस्टम का 'कमाल' या फाइलों का 'मोह'?
सवाल यह है कि जब शासन के शीर्ष स्तर से 'तत्काल' और 'तीन दिवस के अंदर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, तब भी फाइलें दफ्तरों की मेज पर क्यों अटकी रहीं?
"आदेश आते हैं, तारीखें बदलती हैं, रिमाइंडर जारी होते हैं—मगर फाइलें हैं कि आगे बढ़ने का नाम ही नहीं लेतीं!"
राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अपनी शिकायत में तीन साल से अधिक समय से चली आ रही समस्याओं का जिक्र किया था। अब देखना यह है कि मंत्री जी के इस कड़े रुख के बाद वाकई कोई ठोस कदम उठता है, या फिर यह मामला भी 'आदेश-दर-आदेश' की परंपरा में ही दर्ज होकर रह जाएगा!
Chief Minister Office Uttar Pradesh
Manoj Pandey
Keshav Prasad Maurya
Brajesh Pathak
Suresh Kumar Khanna
Jps Rathore
PMO India
