कोई टाइटल नहीं

India100news
0

 शाहजहाँपुर में 'जनगणना-2027' को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम ने लगाई अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक


शाहजहाँपुर। News Break Media भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण "व्यक्तियों की गणना" को समयबद्ध और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जनगणना कार्य निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी DM Shahjahanpur धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने एक सख्त आदेश जारी किया है।   


जारी आदेश के अनुसार, जनगणना कार्य में तैनात किए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आज (16 नवंबर 2026) से लेकर जनगणना कार्य की समाप्ति तक जनपद मुख्यालय छोड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही, इस पूरी अवधि के दौरान जिलाधिकारी की लिखित अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का अवकाश देय या मान्य नहीं होगा।   


तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया:


प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत जनगणना की पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित तारीखों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी:


स्व-गणना (Self-Enumeration) कार्यक्रम: 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक।   


घर-घर जाकर सूचना संकलन: 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक (प्रगणकों द्वारा)।   


पुनरीक्षण (Revision) चरण: 05 जनवरी 2027 से 09 जनवरी 2027 तक।   


जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य के अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इसकी प्रतिलिपि मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।   


#Census2027 #AdministrativeOrder

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)