हरियाणा के मुवाना गांव के रहने वाले अमन राणा ने अपनी शादी में ऐसा फैसला लिया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। B.Tech तक पढ़ाई कर चुके अमन की बारात उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बड़गांव स्थित रॉयल पैलेस पहुंची थी।
शादी की रस्म के दौरान दुल्हन के परिवार ने उन्हें शगुन के रूप में ₹3 लाख 51 हजार देने चाहे। लेकिन अमन ने पूरी रकम सम्मान के साथ वापस कर दी। उन्होंने कहा कि उनके लिए दुल्हन ही सबसे बड़ा दहेज है और जीवनसाथी का प्यार, साथ व विश्वास किसी भी पैसे से ज्यादा कीमती है।
दुल्हन अंशु, जो MA तक पढ़ी हैं, ने भी अमन के इस फैसले की सराहना की। उनके पिता इंद्रजीत ने ऐसे दामाद को पाकर खुशी जताई। अमन का यह कदम दहेज प्रथा के खिलाफ एक अच्छा सामाजिक संदेश देता है।
