ठंगैचा बीर बाबा गौतमन खेड़ा के विराट दंगल में विश्वजीत उन्नाव ने अपने प्रतिद्वंद्वी अंकित हरियाणा को पटकनी देकर दंगल का केसरी खिताब जीत लिया

 ठंगैचा बीर बाबा गौतमन खेड़ा के विराट दंगल में विश्वजीत उन्नाव ने अपने प्रतिद्वंद्वी अंकित हरियाणा को पटकनी देकर दंगल का केसरी खिताब जीत लिया


रायबरेली -सरेनी स्थित ठंगैचा बीर बाबा के गौतमन खेड़ा में विराट दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें कानपुर, हरदोई, बनारस,मेरठ, लखनऊ, झांसी समेत रायबरेली जनपद से लेकर कई प्रदेशों से आए भारी संख्या में पहलवानों ने आकर हिस्सा लिया।



दंगल का उद्घोषक का कार्य नागेन्द्र सिंह भगवत पुर के द्वारा किया गया।


दंगल का उद्घघाटन अनन्त पांडेय उर्फ अनूप पांडेय ने दोनों पहलवानों को हाथ मिलाकर कुश्ती प्रारंभ कराई।


दंगल में निर्णायक व रेफरी सत्येन्द्र कुमार सिंह झबरा हरदो पट्टी की मौजूदगी में दंगल में कुश्ती प्रारंभ किया गया।


दंगल में आये अतिथियों को दंगल कमेटी के सदस्यों ने माला पहनाकर व अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया 


दंगल का आयोजन, लक्ष्मण सिंह गौतम खेड़ा,हरीशंकर सिंह, के द्बारा किया गया।


 जिस मौके पर सुनील प्रधान मदई खेड़ा ,कामता प्रधान धनपाल पुर, बालेन्द्र सिंह गौतमन खेड़ा, रामचन्द्र सिंह, रिंकू मदा खेड़ा,लाला सिंह शाहपुर, शिवसिंह, सर्वेश प्रधान लखनापुर, धुन्नर मुनीम ,राम पियारे , आदि हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में विशाल दंगल का आयोजन किया गया।


दंगल में फाइनल कुश्ती विश्वजीत उन्नाव व अंकित हरियाणा के मध्य हुई दोनों पहलवान दंगल में रोमांचक बने रहे,दोनों पहलवानों में कड़ा मुकाबला चला, करीब लगभग 40 मिनट तक दोनों पहलवान अपने अपने दांव-पेंच दिखाएं, तथा एक दूसरे को चित करने का प्रयास करते रहे,दोनों पहलवान दंगल का आकर्षण बने रहे,अंत में विश्वजीत उन्नाव ने अपने प्रतिद्वंद्वी अंकित को पटकनी देकर दंगल का केसरी खिताब जीत लिया।


जिन्हें दंगल कमेटी के आयोजक हरीशंकर सिंह गौतमन खेड़ा ने नगद पांच हजार एक सौ रुपए व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।


दंगल में सभी विजेता पहलवानों को दंगल कमेटी ने नगद पुरस्कार व साल पहनाकर सम्मानित किया।


जिस मौके पर सुनील प्रधान मदई खेड़ा, कामता प्रधान धनपाल पुर, सर्वेश प्रधान लखनापुर,लक्ष्मण सिंह, रिंकू चौहान गौतमन खेड़ा, रामचन्द्र सिंह, बालेन्द्र सिंह,विजय सिंह,शिव सिंह,हरीशंकर सिंह, लाला सिंह प्रधान शाहपुर,धुन्नर मुनीम समेत कई हजार की संख्या में आए दंगल प्रेमियों ने दंगल का आनंद लिया।

Post a Comment

और नया पुराने