##शाहजहांपुर में एक बार फिर ईमानदारी चढ़ गई भ्रष्टाचार की भेंट,जीरो टॉलरेंस नीति पर उठे सवाल
##अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी को ईमानदारी से काम करने का ईनाम तबादले के रूप में मिला,भेजे गए मऊ
##फर्जी दस्तावेजों पर कार्य करने वाली फर्म पर कसा था शिकंजा, भुगतान से पहले जांच और आउटसोर्सिंग की छंटनी के कारण आए थे चर्चा में
##शाहजहांपुर। नगर निगम में काम के भुगतान से पहले मानकों की जांच और फर्जी दस्तावेजों वाली फर्मों पर शिकंजा कसने वाले अपर नगर आयुक्त #अजय कुमार त्रिपाठी का #अचानक मऊ तबादला हो गया। उनके कार्यकाल में कई फर्मों पर कार्रवाई और बिना काम वेतन लेने वाले आउटसोर्सिंग कर्मियों को हटाने के फैसले चर्चा में रहे। अब अचानक तबादले ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और फैसलों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। #भदोही के एसडीएम #भान सिंह को शाहजहांपुर का #नया अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। #त्रिपाठी के तबादले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि जिन फैसलों से ठेकेदारों और कुछ लोगों में नाराजगी की बातें सामने आती रही थीं, उन्हीं के बीच उनका तबादला क्यों हुआ।
DM Shahjahanpur
MYogiAdityanath
Suresh Kumar Khanna
Nagar Ayukt Shahjahanpur
Nagar Nigam Shahjahanpur
Anand Gupta

एक टिप्पणी भेजें