🚨 24 घंटे से ज्यादा बीते, अब आज होगी DAP खाद मामले की जांच!
शाहजहांपुर में रात के अंधेरे में पिकअप भरकर बगैर कागजात ले जाई जा रही DAP खाद को पुलिस ने पकड़ लिया था। मामले को 24 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन कृषि विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
अब कृषि अधिकारी का कहना है कि आज वह स्वयं जाकर पूरे मामले की जांच करेंगे।
सवाल बड़ा है—जब वाहन और खाद पुलिस के कब्जे में है तो कृषि विभाग की कार्रवाई में इतनी देरी क्यों?
क्या जांच के बाद असली जिम्मेदारों तक पहुंचेगा विभाग या फिर कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित रहेगी?
शाहजहांपुर में खाद के इस मामले पर अब सबकी नजर कृषि विभाग की आज होने वाली जांच पर है।
#Shahjahanpur #DAP #खाद #कृषि_विभाग #कालाबाजारी #जांच

एक टिप्पणी भेजें