बड़े शहरों की दौड़ होगी कम, शाहजहांपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का आगाज
..............
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया गुरु नानक सेवा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- जिलेवासियों को मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
#शाहजहांपुर। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब जिले के मरीजों को बड़े शहरों की ओर दौड़ लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है। शहर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित गुरु नानक सेवा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अस्पताल का उद्घाटन किया।
विशेषज्ञ इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत होगी कम
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू होने से शाहजहांपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। गंभीर रोगों के उपचार के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत कम होगी।
**समय और संसाधनों की होगी बचत**
अस्पताल के संचालन से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिलने से मरीजों और उनके स्वजन का समय, धन और भागदौड़ बच सकेगी।
**समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि और गणमान्य**
शुभारंभ समारोह में राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, ददरौल विधायक अरविंद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, एमएलसी डॉ. परविंदर सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर सहित चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अस्पताल प्रबंधन ने जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
Suresh Kumar Khanna Parvinder Singh

एक टिप्पणी भेजें